ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

तेजस्वी यादव की तबीयत खराब, नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से बनाई दूरी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष की तबीयत बिगड़ गई है. राबड़ी आवास के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकी दी है कि तेजस्वी यादव की तबीयत ब

तेजस्वी यादव की तबीयत खराब, नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से बनाई दूरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष की तबीयत बिगड़ गई है. राबड़ी आवास के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकी दी है कि तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके कारण उन्होंने आम लोगों से दूरी बना ली है.


दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों रोज शाम में आम लोगों से मिला करते थे और उनकी समस्याओं को सुनते थे. मंगलवार को भी राज्य के तमाम जिलों से फरियादी तेजस्वी से मिलने 10 सर्कुलर पहुंचे लेकिन इस दौरान उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से नहीं हो पाई. इस बारे में जब पूछताछ की गई तो पता चला कि तेजस्वी यादव की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई है. जिसके कारण आज वह आम लोगों से नहीं मिल पाएंगे.



तेजस्वी यादव से मिलने जनता दरबार में पहुंचे दूर-दर्ज के लोग काफी मायूस हुए. समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर से आये एक शख्स ने कहा कि वह दोपहर 3 बजे से आये थे लेकिन तबीयत ख़राब होने के कारण वह तेजस्वी से नहीं मिले. एक अन्य फरियादी ने तेजस्वी यादव को ठंड लगने की बात कही. उन्होंने बताया कि वह निराश नहीं हैं. वह अगले दिन तेजस्वी से मुलाकात कर अपनी परेशानियों के बारे में उन्हें बताएंगे.


सुपौल जिले से आये एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उन्हें भी इस बात की जानकारी दी गई है कि तेजस्वी यादव की तबीयत ख़राब हो गई है, जिसके कारण वह आज किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगे. दरभंगा से आये एक युवक ने बताया कि उसके इलाके में विकास का काफी आभाव है, जिसके कारण वह तेजस्वी  थे. लेकिन आज मुलाकात नहीं हो पाई. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता