ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा.. गाय को माता नहीं मानते थे सावरकर, तो मिलने लगी धमकी

PATNA : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को उनके मोबाइल पर अनजान नम्बर से धमकी दी गई है. शिवानंद तिवारी ने गाय के संबंध सावरकर के विचार को लेकर एक बयान दिया था जिसपर

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा.. गाय को माता नहीं मानते थे सावरकर, तो मिलने लगी धमकी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को उनके मोबाइल पर अनजान नम्बर से धमकी दी गई है. शिवानंद तिवारी ने गाय के संबंध सावरकर के विचार को लेकर एक बयान दिया था जिसपर एक शख्स ने उन्हें फ़ोन कर गाली और धमकी दी है. इस पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि मेरे कहने का एक संदर्भ है. सावरकर का यह बयान हर जगह मिल जायेगा. मैंने उसी का समर्थन किया है.


तिवारी ने कहा है कि हिंदुत्व शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल सावरकर ने 1923 में किया था. आप सावरकर की कुछ बातों को मानेंगे और कुछ को नहीं, यह ठीक नहीं है. सावरकर ने तो यह भी कहा था कि गाय को मां कहना मनुष्य जाति का ही अपमान है. तिवारी के मुताबिक 'सावरकर ने कहा है कि कोई जानवर मनुष्य का मां या बाप कैसे हो सकता है?'


शिवानंद तिवारी ने हरिद्वार में हुए धर्म संसद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हुए तथाकथित धर्म संसद में नफरत और घृणा फैलाने का संदेश दिया गया. वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री एकता का संदेश दे रहे हैं, पर उनकी बात का असर नहीं दिख रहा. 



देश में उन्माद बढ़ गया है. नफरत फैलाई जा रही है. उस घृणा और नफरत का शिकार मुझे भी बनाया गया. मोबाइल पर एक अपरिचित नम्बर से फोन आया. जैसे ही मैंने उठाया उधर से बहुत अभद्र ढंग से बात और गाली दी गई. जिस शख्स ने मुझे फ़ोन किया उसके अंदर भी वही घृणा दिखी. 

टैग्स