ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

JDU में निशांत की एंट्री पर भड़कीं RJD MLC मुन्नी रजक, नीतीश कुमार पर लगाया परिवारवाद का आरोप

जेडीयू में निशांत कुमार की एंट्री पर RJD एमएलसी मुन्नी रजक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो पहले लालू परिवार पर निशाना साधते थे, अब वही खुद परिवारवादी हो गए हैं।

बिहार न्यूज
BJP पर भी जमकर हमला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

Bihar Politics:बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जनता दल यूनाइटेड में एंट्री के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल की एमएलसी मुन्नी रजक ने निशांत को राजनीति में आने पर बधाई दी, लेकिन साथ ही नीतीश कुमार पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि जो नेता पहले लालू परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगाते थे, अब वही खुद उसी राह पर चल पड़े हैं। 


बिहार में सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री हो गई। निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री के बाद उन्हें पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेवारी देने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की एमएलसी मुन्नी रजक ने निशांत कुमार को राजनीति में कदम रखने पर बधाई दी। वही नीतीश कुमार पर भड़क गई। मुन्नी रजक ने नीतीश कुमार पर परिवारवाद का आरोप लगाया।  मुन्नी रजक ने कहा कि नीतीश कुमार लालू परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगाया करते थे। लेट से ही सही लेकिन नीतीश कुमार के यहां भी  परिवारवाद हो गया। जो आदमी परिवारवाद के खिलाफ थे, वही आज परिवारवादी हो गये। 


मुन्नी रजक ने कहा कि हमारे नेता लालू जी ने हर जाति से कैंडिडेट देने का काम किया। उनकी इसी सोच का नतीजा है कि आज हम उच्च सदन तक पहुंच पाये हैं, जो एक सपना के समान था। जिसे साकार करने का काम हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने किया है। उन्होंने मुन्नी रजक को एमएलसी बनाया। 


मुन्नी रजक ने आगे कहा कि निशांत के आने से सभी को खुशी है, लेकिन ये यही लोग हैं जो परिवारवाद कहके लालू परिवार पर निशाना साधते थे। आज नीतीश जी खुद परिवारवादी हो गये। नीतीश कुमार आज अपने बस में नहीं हैं,  बीजेपी और जेडीयू नेताओं के हाथ में वो हैं। नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया है। जो बीजेपी और जेडीयू के लोग कहेंगे वो नीतीश जी करेंगे। उन्हीं लोगों के कहने पर वो राज्यसभा जा रहे हैं। निशांत के भरोसे पार्टी छोड़े जा रहे हैं, अब निशांत इसे संभालेगा या नहीं संभालेगा वो देखने वाली बात होगी। बिहार की जनता की हर तरफ नजर है।


उन्होंने कहा कि लालू जी ने ही मुझे सदन भेजने का काम किया था। बीजेपी और जेडीयू वाले कभी ऐसा नहीं करेंगे। बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। लेकिन बीजेपी का मतलब बिहार में ना आया है और ना आवेगा। बिहार में कभी बीजेपी का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। यह सब नीतीश जी के हाथ में है। नीतीश कुमार जो चाहेंगे वही होगा। मुन्नी देवी ने कहा कि नीतीश जी को परिवारवाद नहीं करना चाहिए। क्योंकि वो खुद परिवारवाद के खिलाफ थे। परिवारवाद को लेकर अक्सर लालू परिवार पर हमला बोला करते थे। लेकिन आज वही काम नीतीश कुमार ने भी किया।  


जेडीयू की सदस्यता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पूजा करने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। कहा कि आज जेडीयू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया हूँ। हम सब जेडीयू एक परिवार की तरह रहे। आम जनता का विश्वास हासिल करे। निशांत ने कहा कि पिताजी ने अब तक जो काम किया,उसे जारी रखेंगे। जनता का प्रेम और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे। हम जनता का आगे भी सेवा करते रहेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की कोशिश करूंगा। 


बिहार में सियासी उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री हो गई। निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री के बाद उन्हें पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेवारी देने की संभावना जताई जा रही है। जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के अंदाज में हाईकोर्ट मजार में चादर चढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उनकी शालीनता देखते ही बन रही थी। मस्जिद में खड़ी महिला को देख निशांत ने उनके पैर छूए और आशीर्वाद लिया। उनकी इस सादगी को देख वहां मौजूद लोग भी देखते रह गये। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत ने कहा कि अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं। मेरे पिताजी भी सब धर्म को साथ लेकर चलते थे। मेरी भी कोशिश रहेगी की सब धर्म को साथ लेकर चलू। निशांत ने कहा कि अब पार्टी के जिलाध्यक्षों से मिलूंगा। बिहार के हर जिले का दौरा करुंगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। 


वही मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमलोग दो साल से यह डिमांड कर रहे थे कि निशांत युवा नेता हैं उनको राजनीति में आना चाहिए। निशांत कुमार को जेडीयू में लाने के लिए काफी दिनों से मांग हम लोग कर रहे थे। आखिरकार आज उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है। हम लोग उन्हें शुभकामना देते है। आप आगे बढ़े हर किसी का सहयोग और समर्थन आपको मिलेगा। हमारे नेता नीतीश कुमार के अधूरे काम को पूरा करने का काम निशांत कुमार करेंगे। राजनीति संभावना का खेल है। अभी तो शुरुआत हुई है। अभी शुरुआत में ही यह हाल है तो आगे क्या होगा देखिएगा। निशांत के जेडीयू में आने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। निशांत कुमार बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। श्रवण कुमार ने आगे कहा कि नीतीश जी हमेशा एक्शन में रहे हैं, उनका एकमात्र मकसद बिहार का विकास करना है, उसमें नीतीश कुमार लगे रहते हैं। अब उनके अधूरे काम को उनके बेटे निशांत पूरा करेंगे। 

पटना से संजीव सिंह की रिपोर्ट