ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

अचानक लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में रिम्स पहुंचे डॉक्टर

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर रांची के रिम्स हॉस्पिटल से सामने आ रही है राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है

अचानक लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में रिम्स पहुंचे डॉक्टर
First Bihar
2 मिनट

RANCHI :  इस वक्त एक बड़ी खबर रांची के रिम्स हॉस्पिटल से सामने आ रही है राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. सेहत में लगातार हो रही गिरावट के चलते रिम्स प्रशासन भी सकते में आ गया है. आनन-फानन में लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर उमेश प्रसाद रिम्स पहुंचे हैं, जो फिलहाल इनके इलाज में जुटे हैं.


लालू यादव की तबीयत ख़राब होने की सूचना मिलते ही रिम्स में गहमा-गहमी तेज हो गई है. आनन-फानन में झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रिम्स पहुंचे हैं, जो रिम्स प्रबंधन और वहां के डॉक्टरों से लालू की तबीयत को लेकर जानकारी ले रहे हैं. सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है उसके अनुसार लालू प्रसाद को सांस लेने में तकलीफ हो रही है.


पिछले महीने भी लालू यादव की अचानक तबीयत ख़राब हो गई थी. तब डॉक्टरों ने कहा था कि लालू यादव की सेहत में सुधार के लिए उनका डायलिसिस पर जाना जरूरी हो गया है. डॉक्टरों ने बताया कि लालू यादव की किडनी को खतरा है. संक्रमण के चलते किडनी ने काम करना बंद कर दिया है. ऐसे में जरूरी है कि उनका डायलिसिस जरूरी हो गया है.


आपको बता दें कि हाल में हुए बिहार विधान सभा चुनाव की बात करें तों उसमें भी कोरोना के चलते रिम्स के डायरेक्टर के बंगले में उन्हें शिफ्ट किया गया था. इसी बंगले से ही लालू यादव ने पूरे चुनाव पर नजर बनाए रखी थी. बिहार चुनाव में अस्पताल से ही सक्रिय भूमिका निभा चुके आरजेडी चीफ लालू यादव की तबीयत लगातार बिगड़ रही है.

टैग्स