ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कल रुपेश के परिजनों से मिलेंगे तेजस्वी यादव, बोले- 96 घंटे से बिहार पुलिस अंधेरे में तीर मार रही

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश की हत्या के बाद सियासी गलियारे में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आम लोगों में भी पुलिस और सरकार के प्र

कल रुपेश के परिजनों से मिलेंगे तेजस्वी यादव, बोले- 96 घंटे से बिहार पुलिस अंधेरे में तीर मार रही
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश की हत्या के बाद सियासी गलियारे में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आम लोगों में भी पुलिस और सरकार के प्रति काफी गुस्सा देखा जा रहा है. पटना के अलावा छपरा स्थित रुपेश के पैतृक आवास पर भी मातम पसरा हुआ है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल रविवार को रुपेश के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे.


राजधानी पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी दी कि रविवार को वो रुपेश के परिजनों से मिलने जायेंगे. उन्होंने कहा कि रुपेश की हत्या के बाद सीएम प्रेस रिलीज जारी कर कहते हैं कि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जाये. यह कितना हास्यास्पद है. क्या वो विपक्ष को पकड़ने के लिए बोल रहे हैं. हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में बिहार अन्य राज्यों से आगे है. 




तेजस्वी ने कहा कि रुपेश के 4 साल का बेटा का कहना है कि उसे बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है. उस मासूम ने सीबीआई जांच की मांग की है. 96 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन कहीं से कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा. पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. किसी भी अपराधी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया. इतने बड़े हाईप्रोफाइल मर्डर केस में भी पुलिस विफल साबित हो रही है. 



टैग्स