ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

रविशंकर प्रसाद ने नहीं ली मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन, पटना एम्स में दिए 250 रूपये

PATNA : पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद एनडीए के नेताओं ने भी कोरोना का डोज लेना शुरू कर दिया है. मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के कई नेताओं ने कोरोना

रविशंकर प्रसाद ने नहीं ली मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन, पटना एम्स में दिए 250 रूपये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद एनडीए के नेताओं ने भी कोरोना का डोज लेना शुरू कर दिया है. मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के कई नेताओं ने कोरोना की वैक्सीन ली. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और भाजपा विधायक नन्द किशोर यादव ने एम्स और आईजीआईएमएस में टीकाकरण कराया. 


केंद्रीय कानून मंत्री और पटना साहिब सीट से भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना एम्स में कोरोना की वैक्सीन ली. वेक्सिनेशन के बाद रविशंकर ने कहा कि "मैंने भी भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन भी लगवाई. सभी केंद्रीय मंत्रियों ने स्वेच्छा से टीके के लिए निर्धारित शुल्क देने की बात सोची है. हालांकि बिहार में कोरोना का टीका मुफ्त है, फिर भी मैंने अस्पताल को टीके के शुल्क के रूप में 250 रूपये स्वेच्छा से दिया."


उन्होंने आगे कहा कि "एम्स पटना के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ ने कोरोना के समय में बहुत बढ़िया काम किया है. बिहार के लोगों से मेरी अपील है कि बड़ी संख्या में आगे आ कर कोरोना का टीका लगवाएं और इस टीकाकरण को एक जन आंदोलन बनायें.  एम्स पटना के निदेशक, बिहार के स्वास्थ्य सचिव और अन्य डॉक्टरों के साथ मीटिंग कर के अस्पताल की जरूरतों के बारे में पूछा. उन्हें सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया. कोरोना काल में जिस प्रकार की सेवा एम्स ने की है, उसके लिए वे अच्छी से अच्छी सुविधाओं के हकदार हैं."


उधर दूसरी ओर पटना के आईजीआईएमएस में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार ने भी कोरोना की वैक्सीन ली. इनके साथ बिहार के पूर्व पथनिर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी इसी आईजीआईएमएस हॉस्पिटल में महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है. कल से कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारंभ हुआ है. देश में निर्मित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी हैं. अफवाहों से दूर रहें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरुर लगवाएं. 

टैग्स