ब्रेकिंग
Bihar Transport News: नालंदा वाले को मिल गया डीटीओ का पावर...16 अफसर अभी इंतजार में ही हैं, परिवहन विभाग ने हाल ही में 17 एडीटीओ-एमवीआई को किया है प्रमोटतेज रफ्तार में R15 चलाना लड़की को पड़ गया महंगा, अंडरपास से टकराने से मौत, बॉयफ्रेंड घायल शिक्षा में सुधार की नई पहल: सरकारी स्कूल को गोद लेंगे अधिकारी, खुद आकर बच्चों को पढ़ाएंगे अफसर, मोतिहारी DM ने की शुरुआत बिहार में सियासी हलचल के बीच राज्यपाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी हुए शामिलइस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण Bihar Transport News: नालंदा वाले को मिल गया डीटीओ का पावर...16 अफसर अभी इंतजार में ही हैं, परिवहन विभाग ने हाल ही में 17 एडीटीओ-एमवीआई को किया है प्रमोटतेज रफ्तार में R15 चलाना लड़की को पड़ गया महंगा, अंडरपास से टकराने से मौत, बॉयफ्रेंड घायल शिक्षा में सुधार की नई पहल: सरकारी स्कूल को गोद लेंगे अधिकारी, खुद आकर बच्चों को पढ़ाएंगे अफसर, मोतिहारी DM ने की शुरुआत बिहार में सियासी हलचल के बीच राज्यपाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी हुए शामिलइस्तीफे से पहले एक्शन में नीतीश: चिलचिलाती धूप में पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंच गये सारण

राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

PATNA : राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पटना के बीआईए सभागार में मोर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पटना के बीआईए सभागार में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

मोर्चा की मांगों में बिहार के सभी पैक्स सदस्यों के लिए उचित मानदेय की व्यवस्था, बिहार के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार में कही आने-जाने के लिए मुफ्त पास की व्यवस्था, बिहार के सभी नर्सिंग होम में इलाज और जांच की मूल्य तालिका का बोर्ड लगाने और बिहार के सभी निजी स्कूलों में फीस निर्धारण करने और एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाने की मांग शामिल है।

तारकेश्वर तिवारी और दीपक कुमार तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राजा भैया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शेखर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रधान प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, महासचिव रविरंजन , कोषाध्यक्ष विजय चौहान, प्रदेश प्रवक्ता मोहित मिश्रा और संगठन प्रभारी रामध्यान कुशवाहा, राजू यादव, रंजन कुमार सिंह आदि सदस्य मौजूद थे। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें