ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

फिर बढ़ी रसोई गैस की कीमत, एक माह में 125 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

PATNA : एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस रफ्तार से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो रही है उसे देखकर लगता है कि जल्द ही यह हजार रुपए का आं

फिर बढ़ी रसोई गैस की कीमत, एक माह में 125 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस रफ्तार से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो रही है उसे देखकर लगता है कि जल्द ही यह हजार रुपए का आंकड़ा छू लेगा। एक माह में घरेलू गैस की कीमत पटना में 125 रुपये बढ़ चुकी है एक बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


1 मार्च 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 917.50 रुपये हो गई है। ताजा बढ़ोतरी के पहले गैस की कीमत 892.50 रुपये थी। पिछली बार गैस की कीमत 4 दिन पहले यानी 25 फरवरी को बढ़ाई गई थी। बीते फरवरी महीने में पटना के अंदर 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये का उछाल आया था। 4 फरवरी को गैस की कीमत में 25 रुपये, 14 फरवरी को 50 रुपये और बाद में 25 फरवरी को 25 रुपये का इजाफा किया गया था। लेकिन 30 दिनों के अंदर 125 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। पिछले 3 महीने में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 225 रुपये बढ़ चुकी है। 


घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ व्यवसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है 25 फरवरी 2021 को इसकी कीमत बढ़ाकर 1713 रुपए की गई थी और अब 1 मार्च को वापस इसकी कीमत बढ़ाकर 1810 रुपये कर दी गई है। बीते एक सप्ताह में गैस सिलेंडर की कीमत में 97 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

फिर बढ़ी रसोई गैस की कीमत, एक माह में 125 रुपए महंगा ह… | FirstBihar