ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रामसूरत राय के विभाग ने फिर तैयार की तबादले की लिस्ट, गड़बड़ी के आरोप में CM नीतीश ने किया था रद्द

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पिछले दिनों ट्रांसफर को लेकर भारी बवाल मचा था। विभाग के मंत्री रामसूरत राय के आदेश पर हुए तबादलों को सीएम ने रद्द कर दिया था। एक बार फिर विभ

रामसूरत राय के विभाग ने फिर तैयार की तबादले की लिस्ट, गड़बड़ी के आरोप में CM नीतीश ने किया था रद्द
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पिछले दिनों ट्रांसफर को लेकर भारी बवाल मचा था। विभाग के मंत्री रामसूरत राय के आदेश पर हुए तबादलों को सीएम ने रद्द कर दिया था। एक बार फिर विभाग की तरफ से तबादले की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जल्द ही तबादले की संशोधित सूची जारी करने वाला है। तबादले की इस सूची में नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाना है। इस बीच 18 जिलों में नए राजस्व अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। सभी बीपीएससी 64वीं संयुक्त परीक्षा के आधार पर चयनित बिहार राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।


बिहार राजस्व सेवा के अधिकारी लखेंद्र कुमार को सीतामढ़ी, दिव्यांशु कुमार को कटिहार, सुधीर कुमार ओंकार को पूर्णिया, मोनिका आनंद को अरवल, शादाब आलम को खगड़िया, गौरव कुमार को सहरसा, शेखर राज को अररिया और शशिकांत शुक्ला को सीवान, प्रखर को मुजफ्फरपुर, मणिभूषण कुमार को शेखपुरा, परीक्षित कुमार को पश्चीम चंपारण, विद्याभूषण कुमार भारती को मधेपुरा, पूनम भारती को शिवहर, अजय कुमार को सुपौल, शम्मा परवीन को बेगूसराय, शुभांगी कुमारी को जमुई, पवन कुमार साह को नालंदा और विकास आनंद को लखीसराय का राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के पद पर नियुक्त किया गया है।


इधर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तबादले की संशोधित लिस्ट बनाने में जुट गई है। एक जगह तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों का तबादला तय माना जा रहा है। बता दें कि बीते 30 जून को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ था। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी तबादलों को रद्द कर दिया था। जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभाग के मंत्री रामसूरत राय आमने-सामने आ गए थे। 

टैग्स