ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

रामकृपाल यादव की खास होली, गले में ढोल लटका कर जेसीबी पर चढ़ गये पूर्व सांसद, गांधी मैदान में मनाई होली

रामकृपाल यादव ने कहा कि गांधी मैदान में हर साल हम लोग होली मिलन करते हैं। आज भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। हमारी तरफ से सबको होली की बधाई और शुभकामनाएं। CM नीतीश और PMमोदी के नेतृत्व में देश विकसित बने यही कामना करते हैं।

BIHAR
रामकृपाल की होली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होली मनाई। गांधी मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन रामकृपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रामकृपाल यादव ने गले में ढोल लटकाकर जेसीबी पर चढ़ गये और अपने साथियों के साथ होली मनाई।  


बता दें कि रामकृपाल यादव हर साल गांधी मैदान में सुबह-सुबह होली मनाते हैं। वो हर रोज गांधी मैदान में मोर्निंग वाक करने आते हैं, पिछले 20 साल से वो गांधी में मोर्निंग वाक करने आने वाले लोगों के साथ रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस बार भी रामकृपाल यादव की होली खास रही। ढोल नगारों के साथ होली मनाई गयी। पूर्व सांसद जेसीबी पर चढ़ गये और गले में ढोल लटका लिये और उसे बजाने लगे। इस मौके पर पूर्व सांसद के साथ-साथ अन्य लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वही बुलडोजर   ( जेसीबी) पर चढ़े रामकृपाल यादव की तस्वीरें अपने-अपने मोबाइल में कैद करते लोग दिखे। होली के गीतों से पूरा इलाका होलीमय हो गया।  


 इस दौरान रामकृपाल यादव ने मोर्निंग वाक करने आए तमाम साथियों को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी। रामकृपाल यादव ने कहा कि गांधी मैदान में हर साल हम लोग होली मिलन करते हैं। आज होली मिलन हो रहा है सबको होली की बधाई और शुभकामनाएं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में विकसित देश बने यही कामना करते हैं। रामकृपाल यादव ने कहा कि आज हम रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मना रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है। बिहार में भारी बहुमत से एनडीए जीतेगी और  205 सीटें आएगी। वही रामकृपााल यादव के साथ मोर्निंग वाक करने वाले लोगों का कहना है कि 2025 मोदी जी को होली समर्पित..30 साल से हम लोग मॉर्निंग बात करने आ रहे हैं और रामकृपाल जी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मना रहे हैं। होली में हिंदू-मुस्लिम सब भाई हैं। हम लोग आपसी सौहार्द से इस पर्व को मना रहे हैं। रामकृपाल यादव के नेतृत्व में कई वर्षों से हम लोग होली मना रहे हैं। हर जाति और धर्म के लोग गांधी मैदान में सुबह-सुबह आते हैं मॉर्निंग वॉक करते हैं और होली मनाते हैं। हम लोग 20-25 साल से गांधी मैदान में होली मनाते आ रहे हैं।



रामकृपाल यादव की खास होली, गले में ढोल लटका कर जेसीबी पर चढ़ गये पूर्व सांसद, गांधी मैदान में मनाई होली  रामकृपाल यादव की खास होली, गले में ढोल लटका कर जेसीबी पर चढ़ गये पूर्व सांसद, गांधी मैदान में मनाई होली

टैग्स