ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रामकृपाल यादव ने पटना एम्स का किया दौरा, कोरोना मरीजों से की मुलाकात

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव में शुक्रवार को पटना एम्स का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. पाटलिपुत्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव में शुक्रवार को पटना एम्स का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. पाटलिपुत्र सांसद पीपीई किट पहनकर एम्स पहुंचे थे. एम्स में कोरोना मरीजों की इलाज की व्यवस्था से वो काफी संतुष्ट दिखे.


शुक्रवार को ईएमएस दौरे पर पहुंचे बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने एम्स के निदेशक प्रभात कुमार सिंह से भी मिले. उन्होंने एम्स के डायरेक्टर के साथ मीटिंग कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. निदेशक ने बताया कि केन्द्र सरकार ने कोविड 19 के संक्रमितों के इलाज के लिए पटना एम्स को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान की है. यहां अबतक 2 हजार से अधिक कोविड से संक्रमित मरीज आ चुके हैं. एम्स में मरीजों का रिकवरी रेट 78 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय स्तर के रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से ज्यादा है.



बैठक के बाद रामकृपाल यादव ने पीपीई कीट पहन कर सांसद ने कोविड वार्डो का दौरा किया. वहां भर्ती मरीजों से एम्स प्रशासन द्वारा इलाज की व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की. भर्ती मरीज एम्स की इलाज की व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिखे. सांसद ने कहा कि वे पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अभी स्वास्थ्य केंद्रों और अनुमंडलीय अस्पतालों के दौरा करेंगे.


उसके बाद सांसद ने फुलवारीशरीफ स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा किया. वहाँ भी बिहार सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है. वहाँ पर 24×7 डॉक्टर की पोस्टिंग की गई है. पुराने भवन में जल जमाव के कारण अभी नए भवन में स्वास्थ्य केन्द्र शिफ्ट हो गया है. हालांकि उक्त भवन का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है. परंतु भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.