ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रामकृपाल के लिए लॉकडाउन से ज्यादा जनता की अहमियत, आज कम्युनिटी किचेन का लिया जायजा

PATNA : बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन का हवाला देते हुए नीतीश सरकार ने अपने ही मंत्रियों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी है. मंत्रियों को अपने घर या फिर दफ्तर से वर्चुअल मोड में काम

रामकृपाल के लिए लॉकडाउन से ज्यादा जनता की अहमियत, आज कम्युनिटी किचेन का लिया जायजा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन का हवाला देते हुए नीतीश सरकार ने अपने ही मंत्रियों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी है. मंत्रियों को अपने घर या फिर दफ्तर से वर्चुअल मोड में काम करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा कई विधायक और सांसद यह कह रहे हैं कि संबंधित जिलों के डीएम उन्हें फोन कर क्षेत्र में नहीं घूमने की सलाह दे रहे हैं. बावजूद इसके पाटलिपुत्र से बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव हर दिन जनता के बीच गुजार रहे. 


बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव कभी जलजमाव से निजात दिलाने के लिए सड़क पर नजर आ रहे हैं तो कभी कोरोना से पीड़ित मरीजों का हालचाल लेने के लिए अस्पतालों में जा रहे हैं. पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने आज कम्युनिटी किचन का औचक निरीक्षण किया. रामकृपाल यादव आज विक्रम प्रखंड के सामुदायिक किचन पहुंचे और वहां इंतजामों का जायजा लिया.


रामकृपाल यादव को ना तो सरकार के आदेश की परवाह है और ना ही इस बात की चिंता की जनता के लिए अगर जमीन पर उतर कर वह काम कर रहे हैं तो लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी हो रही है. रामकृपाल यादव की राजनीति जनता के बीच ही फलती फूलती रही है और आपदा महामारी के इस दौर में भी उन्होंने अपना राजनीतिक मिजाज नहीं बदला है. विक्रम प्रखंड में आज कम्युनिटी किचन का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए. 


भाजपा सांसद ने मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि सामुदायिक किचेन में साफ- सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाये. उन्होंने बन रहे खाना की गुणवत्ता को देखा. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग लॉक डाउन में लोगो को मुफ्त खाना खिलाया जा रहा है. कोरोना काल में कोई गरीब भूखा नही रहे उसके लिए भी राशन कार्डधारियों को मुफ्त अनाज की व्यवस्था भी की जा रही है. 


पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सामुदायिक किचेन सफलतापूर्वक चल रही है. आगामी 30 मई को सभी भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के तहत प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे और उसके बाद सभी पंचायत के दो गांव में सेवा अभियान चलाएंगे. औचक निरीक्षण के दौरान बिक्रम प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष तेज नारायण शर्मा भी मौजूद थे. 

टैग्स