ब्रेकिंग
पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपपटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोप

रक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

रक्षाबंधन पर बिहार सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 28 अगस्त रात 10 बजे तक BSRTC की करीब 1075 बसों में महिलाएं बिना टिकट मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। AC, नॉन-AC, डीलक्स, पीएम ई-बस और PPP बसों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की विशेष व्यवस्था की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य बहनों को बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने भाइयों तक पहुंचने और राखी का त्योहार मनाने में सुविधा देना है।



परिवहन सचिव राजकुमार के अनुसार, BSRTC की करीब 1,075 बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था 27 अगस्त (गुरुवार) सुबह 6 बजे से 28 अगस्त (शुक्रवार) रात 10 बजे तक लागू रहेगी। 



यह सुविधा राज्यभर में निगम की ओर से संचालित सभी श्रेणियों की बसों में उपलब्ध होगी। इनमें AC, नॉन-AC, डीलक्स, पीएम ई-बस और PPP मॉडल के तहत संचालित बसें भी शामिल हैं।व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



निगम के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में एक हजार से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें PPP मोड पर चलने वाली बसें भी शामिल हैं। इन बसों से प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या करीब आधी बताई गई है।



परिवहन सचिव राजकुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा हर वर्ष की तरह इस बार भी दी जा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है।



उन्होंने कहा कि केवल राखी बांधने के लिए जाने वाली महिलाओं को ही नहीं, बल्कि ऑफिस, कोचिंग, बाजार या अन्य जरूरी कामों के लिए यात्रा करने वाली महिलाएं भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। अंतरजिला और अंतरराज्यीय मार्गों पर चलने वाली निगम की बसों में भी महिलाओं को बिना टिकट यात्रा की सुविधा मिलेगी।



इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 बजे से 1:05 बजे तक रहेगा।महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की यह व्यवस्था रक्षाबंधन के मौके पर उनके आवागमन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता