ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राज्यसभा जायेंगे सुशील मोदी, बीजेपी ने उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार

PATNA : बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को चुन लिया है. बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा भेजने का फैसल

राज्यसभा जायेंगे सुशील मोदी, बीजेपी ने उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उप चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को चुन लिया है. बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. पार्टी ने इसका औपचारिक एलान कर दिया है.


गौरतलब  है कि रामविलास पासवान के निधन के कारण बिहार से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी. हालांकि ये सीट लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में जानी चाहिये थी लेकिन बिहार चुनाव में लोजपा के रोल को देखते हुए इसकी गुंजाइश नहीं रह गयी थी. लिहाजा बीजेपी ने इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार दिया है.


वैसे भी 2019 में रामविलास पासवान को ये सीट बीजेपी ने अपने हिस्से से दी थी. तब रविशंकर प्रसाद के लोकसभा सांसद चुन लिये जाने के कारण ये सीट खाली हुई थी. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले ये वादा किया था कि वह रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजेगी. उसी समझौते के तहत रामविलास पासवान को ये सीट मिली थी.


बीजेपी ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है. मोदी का निर्विरोध चुना जाना तय है.


बीजेपी ने इस दफे बिहार में सरकार गठन के दौरान सुशील मोदी का पत्ता साफ कर दिया था. उन्हें डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया था. तब से ही ये चर्चा थी कि उन्हें राज्यसभा भेज कर केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है.


राज्यसभा जायेंगे सुशील मोदी, बीजेपी ने उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार

टैग्स