ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

राज्य में धान अधिप्राप्ति की समय सीमा बढ़ने की उम्मीद, सीएम नीतीश कर रहे समीक्षा बैठक

PATNA : राज्य में धान अधिप्राप्ति की धीमी रफ्तार के बीच सरकार किसानों को बड़ी राहत दे सकती है. राज्य में किसानों से धान खरीद की अंतिम तारीख 31 जनवरी है लेकिन इस को आगे बढ़ाया जा सक

राज्य में धान अधिप्राप्ति की समय सीमा बढ़ने की उम्मीद, सीएम नीतीश कर रहे समीक्षा बैठक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य में धान अधिप्राप्ति की धीमी रफ्तार के बीच सरकार किसानों को बड़ी राहत दे सकती है. राज्य में किसानों से धान खरीद की अंतिम तारीख 31 जनवरी है लेकिन इस को आगे बढ़ाया जा सकता है. सीएम नीतीश कुमार खुद आज धान अधिप्राप्ति की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास के संवाद सभागार में सीएम नीतीश कुमार समीक्षा बैठक कर रहे हैं. 


इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ विभागीय मंत्री विजेंद्र यादव, मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं. मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों में धान अधिप्राप्ति की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं. राज्य में धान अधिप्राप्ति का जो लक्ष्य रखा गया है, फिलहाल सरकार उससे काफी पीछे है और ऐसे में लगातार यह मांग उठ रही है कि धान अधिप्राप्ति की अंतिम समय सीमा को बढ़ाया जाए. उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस संबंध में आज कोई फैसला ले सकती है.


आपको बता दें कि बिहार में कई जिलों में किसानों को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कड़ाके की ठंड के कारण धान की कटाई में देरी होने और फसल में नमी होने के कारण पैक्स द्वारा उसे खरीदने से इंकार किये जाने के बाद लाखों किसान बड़ी मुश्किल में हैं. धान  की खरीद नहीं होने से किसानों को आर्थिक और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है. ऐसे में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने भी सरकार से आग्रह किया है कि धान अधिप्राप्ति की तारीख 31 जनवरी 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक की कर दी जाए ताकि किसानों को किसी तरह का कोई नुकसान न हो.