ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Rajendra Prasad: देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती आज, सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया नमन

Rajendra Prasad: देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर राजेन्द्र चौक और राजेन्द्र घाट में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rejendra Prasad
© IPRD BIHAR
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajendra Prasad: आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती है। राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।


राजेन्द्र चौक से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।


इनके अलावा जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधायक अश्वमेध देवी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता