ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

राजधानी पटना के 7 रेस्टोरेंट पर गिरेगी गाज, कोरोना गाइडलाइन का नहीं कर रहे थे पालन

PATNA : राजधानी पटना के साथ नामी-गिरामी रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने के कारण पटना के कई छोटे बड़े रेस्टोरेंट्स को बंद किया जा सकता ह

राजधानी पटना के 7 रेस्टोरेंट पर गिरेगी गाज, कोरोना गाइडलाइन का नहीं कर रहे थे पालन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के साथ नामी-गिरामी रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने के कारण पटना के कई छोटे बड़े रेस्टोरेंट्स को बंद किया जा सकता है. सरकार की गाइडलाइन के बावजूद इन रेस्टोरेंट्स में काम करने वाले कुक और वेटर की कोरोना टेस्टिंग नहीं कराई गई है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1 हफ्ते पहले ही इन रेस्टोरेंट्स में जांच के दौरान पुराना गाइडलाइन का पालन होता नहीं पाया और इसके बाद इन होटलों और रेस्टोरेंट्स में काम करने वाले सभी कर्मियों की कोरोना जांच एक सप्ताह के अंदर कराने का आदेश दिया गया था. 


पटना के जिन सात रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है उनमें बिरियानी महल के दो ब्रांचेज, पुख्तान रेस्टोरेंट, आसमान रेस्टोरेंट और बेली रोड स्टेशन लजीज रेस्टोरेंट शामिल है. इन सभी जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिखा. इन रेस्टोरेंट्स में छापेमारी के दौरान 7 दिनों का समय दिया गया था ताकि वह अपने सभी स्टाफ की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट दे सकें लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद इन लोगों ने इसका पालन नहीं किया. 


फूड सेफ्टी अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक इन रेस्टोरेंट्स के खिलाफ अब विभाग कार्रवाई का मन बना रहा है. विभाग अब इन रेस्टोरेंट्स को अगले 2 से 5 दिनों में बंद करवा सकता है. 

टैग्स