ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजधानी में छात्र को गोलियों से भूना, बदमाशों ने ईंट-पत्थर से चेहरा कूचकर फेंका शव

PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। राजधानी पटना में पिछले दो दिनों में इन बैखोफ अपराधियों द्वारा दो लोगों की हत्या कर दी गई है। लगातार दूसरे दिन हुई हत्या की वारदात स

राजधानी में छात्र को गोलियों से भूना, बदमाशों ने ईंट-पत्थर से चेहरा कूचकर फेंका शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। राजधानी पटना में पिछले दो दिनों में इन बैखोफ अपराधियों द्वारा दो लोगों की हत्या कर दी गई है। लगातार दूसरे दिन हुई हत्या की वारदात से स्थानीय लोगों में एक तरफ आक्रोश तो दूसरी ओर दहशत व्याप्त है। अभी बिहटा थाने की पुलिस एक दिन पहले हुई चौकीदार राकेश कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझा नहीं पाई कि अब अपराधियों ने छात्र को मौत के घाट उतार दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा में अपराधियों द्वारा गोली मारकर एक छात्र की हत्या कर दी गई है। अपराधियों द्वारा छात्र को गोली मारकर छलनी करने के उपरांत अपराधियों ने उसका चेहरा ईंट से कूच डाला, फिर शव को बधार में फेंक दिया। जिसके बाद जब राहगीरों द्वारा इस छात्र का शव देखा गया तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। इस घटना में मृत छात्र की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। 


बता दें कि, रोहित कुमार बसंतचक स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। उसके नाना क्रिश्चन पासवान ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम रोहित ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। हालांकि, उसका कुछ अता-पता नहीं चला। अगली सुबह बधार में शव देखकर पुलिस को खबर दी। बताया जाता है कि रोहित के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं। उसका चेहरा भी बुरी तरह बिगाड़ दिया गया था। इसलिए पहचान कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।


इधर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए औ नौबतपुर-खगौल मुख्य मार्ग पर हंगामा करने लगे। जिसके बाद इसकी सूचना मिलते ही सिटी एसपी राजेश कुमार, बिहटा थानाध्यक्ष सनोवर खान, नेउरा ओपी प्रभारी प्रभा कुमारी समेत भारी संख्या में जवान पहुंचे। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।