ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राजधानी में तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने मां और बेटी को कुचला, सड़क पर लोगों ने किया बवाल

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले लगातार इजाफा दिख रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक

राजधानी में तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने मां और बेटी को कुचला, सड़क पर लोगों ने किया बवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले लगातार इजाफा दिख रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक तेज ट्रैक्टर ने मां और बेटी को कुचल दिया है। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने चार घंटे तक मुख्य सड़क पर आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। यह पूरा मामला पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार,रानी तालाब क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार आ रहा था। उसी दौरान पांच माह की बेटी को लेकर मां गुजर रही थी। लेकिन, ट्रैक्टर ड्राइवर कुचलते हुए निकल गया। इस घटना में मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं पटना-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर आगजनी कर सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ कई किमी तक लंबी वाहनों को कतार लग गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे।


उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क पर से जाम हटवाया। मां और बेटी के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान रानी तालाब थाना क्षेत्र के कनपा गांव निवासी राजनंदन साव की 22 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी और उनकी 5 वर्षीय की बेटी आराध्या कुमारी के रूप में की गई है।