ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की मौत, एम्स में चल रहा था महिला का इलाज

PATNA : देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में हर रोज अब 50 से अधिक पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी

राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की मौत, एम्स में चल रहा था महिला का इलाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में हर रोज अब 50 से अधिक पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, एक कोरोना पॉजिटिव एक महिला मरीज की मौत हो गई है। इसकी मौत इलाज के दौरान हुई है। 



मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला चंपारण जिला की रहने वाली है। महिला का नाम सियापति देवी बताया जाता है, जिनकी उम्र 55 वर्ष है। इस मामले की जानकारी देते हुए पटना एम्स कोविड के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि 4 मई को शाम 5:45 बजे कोविड की मरीज 55 वर्षीय महिला जो चंपारण की रहने वाली हैं उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सियापती देवी है जो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पटना एम्स में इलाज के लिए आई थीं. उनका इलाज चल रहा था उसी दौरान उनकी मौत हो गई है। 


इसके आगे उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे में मरने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या एक है। जबकि एक नया मरीज एडमिट हुआ है, साथ ही 3 मरीजों को पटना एम्स में ठीक कर उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है। फिलहाल पटना एम्स में कोरोना 10 मरीज एडमिट हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। इन मरीजों में 2 महिला और 8 पुरुष शामिल हैं। 


आपको बताते चलें कि,  कोरोना अभी भी समाप्त नहीं हुआ है । पिछलें कुछ  दिनों से देखा जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव के मरीज लगातार पटना एम्स में एडमिट हो रहे हैं। इस वेरिएंट में कोरोना पॉजिटिव मरीज कम प्रभावित भले ही हो रहे हैं। लेकिन जो प्रभावित हो रहे हैं उन्हें अस्पताल में ही एडमिट करना पड़ रहा है।