ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Amrit Bharat Train: रफ्तार राजधानी जैसी, किराया स्लीपर का; अब से इन शहरों में जाना होगा आसान; 100 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की तैयारी

Amrit Bharat Train: इसके लिए 2400 जनरल-स्लीपर कोच का निर्माण किया जाएगा। रेलवे ने इस मद में 21,600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Amrit Bharat Train
Amrit Bharat Train
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Amrit Bharat Train:  रेलवे इस साल व्यस्त मार्गों पर सौ अमृत भारत ट्रेन चलाने जा रही है। इससे सालाना 13 करोड़ से अधिक यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा। अमृत भारत ट्रेन में केवल जनरल और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। प्रत्येक ट्रेन में लगभग 24 डिब्बे होंगे। इससे रेल यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें भीड़ का भी सामना नहीं करना पड़ेगा और समय से अपने जगह पर पहुंच पाएंगे। 


रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आम बजट 2025-26 में रेलवे को 2,52,000 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। बजट में बुनियादी ढांचे को गति देने के साथ-साथ आम रेल यात्रियों के लिए 100 अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए 2400 जनरल-स्लीपर कोच का निर्माण किया जाएगा। रेलवे ने इस मद में 21,600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।


उन्होंने बताया कि ट्रेन में अमूमन 13-14 स्लीपर और लगभग 10 सामान्य डिब्बे होंगे। इस लिहाज से एक ट्रेन में लगभग 3600 लोग सफर कर सकेंगे। 24 कोच वाली 100 अमृत भारत ट्रेन के चलने से प्रतिदिन 3,60,000 यात्री सफर कर सकेंगे। यानी सालाना 13 करोड़ से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। रेलवे में यात्री क्षमता विस्तार से आम जनता को फायदा होगा। अमृत भारत ट्रेन में एसएलआर कोच में गार्ड, लगेज एवं दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन ट्रेनों में पेंट्रीकार भी होगी, जिससे यात्रियों को ताजा भोजन मिल सकेगा।


मालूम हो कि पुल-पुश तकनीक से लैस केसरिया रंग की अमृत भारत ट्रेन 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम हैं। यानी आम जनता की ट्रेन राजधानी-शताब्दी, वंदे भारत जैसी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह तेज रफ्तार से दौड़ेगी। हालांकि, किराया राजधानी-शताब्दी से कम होगा। ट्रेनों में जनरल श्रेणी के कोच की सीट में भी गद्दे लगे हैं।


आपको बताते चलें कि अमृत भारत ट्रेन दिल्ली-बिहार, दिल्ली-उड़ीसा, दिल्ली-यूपी, पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र-यूपी, बिहार के बड़े व औद्योगिक शहरों के बीच चलाई जाएंगी। जनरल-स्लीपर वाली इन ट्रेन को कामगारों, मजदूरों, श्रमिकों को ध्यान में रखकर चलाया जाएगा।