ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने बढ़ाई चौकसी : पूरे परिसर को खंगाल रहा है बम निरोधी दस्ता

PATNA : राजधानी पटना पुलिस की चिंता उस उस वक्त अधिक बढ़ गई जब ई-मेल के माध्यम से राजभवन को बम से उड़ाने की उ

राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने बढ़ाई चौकसी : पूरे परिसर को खंगाल रहा है बम निरोधी दस्ता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

 PATNA : राजधानी पटना पुलिस की चिंता उस उस वक्त अधिक बढ़ गई जब ई-मेल के माध्यम से राजभवन को बम से उड़ाने की उसे धमकी मिली। सूचना मिलते ही सिटी एसपी (मध्य) चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में एंटी-सबोटेज टीम ने  इस ई-मेल की जांच शुरू कर दी है।


वहीं, सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने राजभवन के कोने-कोने की जांच शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह का कोई विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। हालांकि राजभवन की सुरक्षा को और अधिक सख्त कर दिया गया है। राजभवन से जुड़े सभी मार्गों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है।


सिटी एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह सूचना अफवाह प्रतीत होता है। इस संबंध में साइबर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ई-मेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे राजभवन को यह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था।


इस ई-मेल में लिखा है कि राज्यपाल के कार्यालय कक्ष और वहां संचालित दूसरे विभागों के कार्यालयों में बम रख दिए गए हैं। इसके बाद राजभवन के सुरक्षा प्रभारी ने पूरे परिसर की चौकसी बढ़ा दी। आगंतुकों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।