ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कानूनगो, अमीन और लिपिक समेत 2247 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

PATNA : बिहार के बेरोजगार लोगों के लिए खुशखबरी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभिन्न केटेगरी के 2247 से अधिक पदों पर नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है. इसके विशेष सर्वेक्षण के लि

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कानूनगो, अमीन और लिपिक समेत 2247 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के बेरोजगार लोगों के लिए खुशखबरी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विभिन्न केटेगरी के 2247 से अधिक पदों पर नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है. इसके विशेष सर्वेक्षण के लिए सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और लिपिक के रिक्त पदों को भरने का पूरा जिम्मा भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय को दिया गया है. 


विशेष सर्वेक्षण के लिए पहले चरण में संविदा के आधार पर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 275 पद, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 550 विशेष सर्वेक्षण अमीन के 4950, अमीन के 550 तथा विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 550 पदों का सृजन किया में गया था. 


2019 में इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इसके अतिरिक्त 550 संविदा अमीन की अलग से बहाली की गयी थी. इस बहाली के बाद कई कर्मचारियों की सेवा विभिन्न कारणों से समाप्त कर दी गयी.


इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए निदेशालय इसी साल ऑनलाइन आवेदन लेगा. पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड होगी. इस बहाली में किसी भी तरह का मानवीय दखल नहीं होगा. चयन अंकों के आधार पर किया जायेगा.


इस विषय में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने बताया कि बिहार के 20 जिलों में जमीन के सर्वेक्षण का काम चल रहा है. इसी साल बचे हुए 18 जिलों में सर्वे का काम शुरू किया जाना है. कर्मचारियों की कमी के कारण दूसरे चरण का सर्वेक्षण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. इसलिए बहाली का निर्णय लिया गया है. हाल ही में 409 राजस्व कर्मचारियों की अंचलों में तैनाती की है.

टैग्स