ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

राजद ने जिलाध्यक्षों के नाम का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने जारी किया लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट

PATNA : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी ने जिलाध्यक्षों का लिस्ट जारी कर दी है। आरजेडी ने 50 लोगों की लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट में राजद के MY समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है। <

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी ने जिलाध्यक्षों का लिस्ट जारी कर दी है। आरजेडी ने 50 लोगों की लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट में राजद के MY समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है। 

इसको भी पढ़ें:  गिरिराज सिंह दिल्ली में पैसे बांटते हुए पकड़े गए, AAP MP संजय सिंह ने लगाया गंभीर आरोप

राजद ने जिलाध्यक्षों के नाम का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने जारी किया लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट

राजद ने जिलाध्यक्षों के नाम का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने जारी किया लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट


बेतिया से मो. इफ्तेखार अहमद को अध्यक्ष और विनय यादव को प्रधान महासचिव, बगहा से विजय कुमार महतो और मो. आलमगीर रब्बानी, मोतिहारी से सुरेश यादव और संतोष कुशवाहा, गोपालगंज से राजेश कुशवाहा और इम्तियाज अली भुट्टो, सीवान से परमात्मा राय और ब्रजकिशोर यादव को क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव पद की जिम्मेवारी दी गयी है।


सारण के जिलाध्यक्ष सुनील राय बनाए गए हैं वहीं मुखलाल महतो को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसी तरह वैशाली से वैद्यनाथ चंद्रवंशी और मुन्ना राय, मुजफ्फरपुर से रमेश गुप्ता और निरंजन राय, मुजफ्फरपुर महानगर से मो. शाहिद इकबाल मुन्ना और सुरेन्द्र राम, सीतामढ़ी से मो अशफाक और शिवशंकर यादव, शिवहर से कुंवर धर्मेन्द्र सिंह और विनोद ठाकुर, मधुबनी से भरत मंडल और फूल हसन अंसारी को क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है।


दरभंगा से राम नरेश यादव और संजीव शर्मा, दरभंगा महानगर से वरूण महतो और सचिन राम , समस्तीपुर से राजेन्द्र सहनी, बेगूसराय से मोहित यादव और रामसखा महतो, बेगूसराय महानगर से शिवजी महतो, सुपौल से महेन्द्र सरदार और  रामसुंदर मुखिया को क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव बनाया गया है।


सहरसा से मो. ताहिर हुसैन और गोविंद दास तांती, किशनगंज से मो. सरवर आलम और मो. सउद आलम, पूर्णिया से मिथिलेश दास और रणधीर कुमार राणा, पूर्णिया महानगर से मो.सबी अहमद और अंजनी शाह और कटिहार से अब्दुल गनी और भोला पासवान को क्रमश: जिला अध्यक्ष और प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।


इसको भी पढ़ें: RJD के जिलाध्यक्षों की सूची से ब्राह्मण और भूमिहार का पत्ता साफ ,सवर्णों के नाम पर 3 राजपूतों को जगह, यादववाद से उबर नहीं पाये जगदानंद



टैग्स