ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ट्रेन में सो रहे यात्री जाग जायें, आपका स्टेशन आ गया है: रेलवे ने शुरू की डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा, ऐसे उठाये लाभ

PATNA: अगर आप रात में ट्रेन में सफर कर रहे हैं और बीच में आपका स्टेशन आने वाला है तो टेंशन बढ़ी रहती है. क्या पता सोते रह जायें और जिस स्टेशन पर उतरना है वहां से ट्रेन आगे निकल जाय

ट्रेन में सो रहे यात्री जाग जायें, आपका स्टेशन आ गया है: रेलवे ने शुरू की डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा, ऐसे उठाये लाभ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: अगर आप रात में ट्रेन में सफर कर रहे हैं और बीच में आपका स्टेशन आने वाला है तो टेंशन बढ़ी रहती है. क्या पता सोते रह जायें और जिस स्टेशन पर उतरना है वहां से ट्रेन आगे निकल जाये. कई यात्री तो रात भर जागे ही रह जाते थे ताकि अपने गंतव्य स्टेशन पर उतर पायें. लेकिन अब ट्रेन में बेफिक्र होकर सोइये, आपका स्टेशन आयेगा तो रेलवे आपको जगा देगी. रेलवे ने यात्रियों के लिए वेक अप कॉल डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा शुरू कर दी है.


रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए वेक अप कॉल डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा शुरू कर दिया है. रात में ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो इस सर्विस को एक्टिवेट कर दें. फिर यात्री का स्टेशन आने से ठीक पहले  अलार्म बजने लगेगा. ये अलार्म आपके फोन में बजेगा. जब तक आप फोन रिसीव नहीं करेंगे तब तक आपका फोन बजता रहेगा. आप जाग कर फोन रिसीव करेंगे तब अलार्म बंद हो जायेगा. रेलवे की इस सेवा से यात्री आराम के साथ अपने गंतव्य स्टेशन पर उतर सकेंगे और उससे पहले ट्रेन में नींद भी ले सकेंगे. 


कैसे उठायें इस सेवा का लाभ

रेलवे की नयी सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 139 पर कॉल कर वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा एक्टिवेट करना होगा. यात्रा के दौरान इस सेवा को शुरू करने के लिए अलर्ट टाइप करने के बाद अपना पीएनआर नंबर टाइप कर डेस्टिनेशन अलर्ट 139  पर भेज देना होगा. इसके बाद का काम रेलवे करेगा. रेलवे खुद आपके यात्रा की जानकारी आपके पीएनआर से ले लेगा. फिर रेलवे के सिस्टम में आपकी पूरी जानकारी फीड कर दी जायेगी. जैसे ही रेलवे टिकट पर दर्ज गंतव्य स्टेशन आने वाला होगा वैसे ही आपको कॉल चला जायेगा. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नये साल में इस सेवा को पूरी तरह से शुरू कर दिया जायेगा. 


जानिये क्या करना होगा यात्रियों को 

    यात्रा शुरू करने से पहले अपने मोबाइल से 139 पर फोन करें

    इसके बाद अपने लैंग्वेज चुनें और 7 डायल करें

    फिर 2 डायल करें और डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा का लाभ उठाएं

    इसके बाद एक प्रेस कर प्रक्रिया को आगे बढ़ायें

    139 से आ रहे निर्देशों के मुताबिक दूसरी जानकारियां दें

चार-पांच स्टेप के बाद आपके लिए डेस्टिनेशन अलर्ट सेवा एक्टिव हो जायेगी और फिर आप बेफिक्र होकर रात में भी ट्रेन से यात्रा कर पायेंगे. 


टैग्स