ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रेलवे महिला संगठन ने दानापुर में बांटा छाता, सोशल डिस्टेंसिंग का दिया मंत्र

PATNA : पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के दानापुर विंग ने कोरोना संकट और बढ़ती गर्मी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए छाता का वितरण किया है। महिला संगठन ने रेलवे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के दानापुर विंग ने कोरोना संकट और बढ़ती गर्मी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए छाता का वितरण किया है। महिला संगठन ने रेलवे कर्मियों को कोरोना महामारी के बीच हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।


पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन,दानापुर की अध्यक्ष सुप्रिया द्वारा 'बढते कदम स्कूल' और 'मसाला केंद्र' के  शिक्षकों और कर्मियों के छाता का वितरित किया। उन्होनें इस मौके पर दर्जनों छाते का वितरण करते हुए सभी को बताया कि छाते की मदद से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन बेहतर तरीके से किया जा सकता है। छाता इस भीषण गर्मी में कर्मचारियों का मददगार साबित होगा। 


इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि महिला कल्याण संगठन अपने कर्मचारियों के सहायतार्थ चौबीसो घंटे उपलब्ध है। इस मौके पर उन्होनेंकार्यरत कर्मचारी संजय कुमार को पांच हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। इस मौके पर संगठन की सचिव रुचि आचार्या, महासचिव अनुभा मौर्या और कल्याण निरीक्षक एकलव्य कुमार ज्योति भी मौजूद थे। 


गौरतलब है कि पहले भी दानापुर मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा इस वैश्विक महामारी के दौर में  फ्रन्टलाइन कर्मियो के बीच सुरक्षा किट का वितरण किया था। जिसके तहत डिटॉल साबुन, सेनेटाईजर,फेस मास्क,डिजीटल थर्मामीटर और रूमाल दिया गया था। महिला कल्याण संगठन रेल कर्मचारियों के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अन्य लोगों की भी समय-समय पर परिस्थितियों एवं उपलब्धता के अनुसार मदद करती रहती है। इस वैश्विक महामारी के लॉकडाउन में जरूरतमंदों के भोजन का भी वितरण किया जा चुका है।

टैग्स