ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

RAID IN PATNA : बेऊर जेल के सुपरिटेंडेंट के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में हो रही छापेमारी

बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी हुई है। आवास समेत कई जगहों पर रेड मारी गई है।

RAID IN PATNA
बेऊर जेल के सुपरिटेंडेंट के ठिकानों पर रेड
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RAID IN PATNA : पटना की हाई प्रोफाइल बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी हुई है। आवास समेत कई जगहों पर रेड मारी गई है। ये अभी तक की शुरूआती जांच है। विधु कुमार को 28 जून 2024 को बेऊर जेल का अधीक्षक बनाया गया। इसके पहले वे मोतिहारी केंद्रीय कारा के अधीक्षक के पद पर तैनात थे। 


आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक साथ पटना सहित कई जगहों पर छापामारी की है। सूत्रों के अनुसार जांच टीमों को ऐसी सूचना मिली है कि करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का यह मामला है। छापामारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत मिल सकते हैं। इस कार्रवाई में ईओयू ने अधीक्षक की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। 


ईओयू की ओर से बताया गया है कि आर्थिक अपराध इकाई के विभिन्न दलों के द्वारा बेउर कारा पटना के अधीक्षक विधु कुमार के विभिन्न ठिकानों पर आय से अधिक मामलों मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात् छापामारी, तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।इस संदर्भ में आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं0-01/25, दिनांक-03.01.2025 दर्ज किया गया है। प्रारंभिक रूप से इनके द्वारा कुल-146% अप्रत्यानुपातिक धर्नाजन से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।


आपको बताते चलें कि, छह महीने पहले ही बिहार कारा सेवा के अधिकारी डॉ. विधु कुमार की पटना के बेउर केंद्रीय कारागार में पदस्थापना हुई थी। ईओयू की छापामारी विधु कुमार के गांव स्थित पैतृक घर और जेल परिसर के पास स्थित सरकारी आवास पर चल रही है।