ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

"रस्सी जल जाई लेकिन ऐंठन ना जाए"..बंगला खाली करने को लेकर आरजेडी के विरोध पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि गांव में एक कहावत है कि जोर (रस्सी) जल जाता है लेकिन ऐंठन नहीं जाता है।

बिहार
गिरिराज ने RJD पर साधा निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नई सरकार के गठन के बाद 20 साल से10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में रह रहे लाल परिवार को बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया। भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया। राबड़ी देवी विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पुल की 39 नंबर आवास आवंटित किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। 


राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तो सरकार को चेतावनी देते हुए यहां तक कह दिया है कि किसी भी हाल में राबड़ी आवास खाली नहीं किया जाएगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि गांव में एक कहावत है कि जोर (रस्सी) जल जाता है लेकिन ऐंठन नहीं जाता है। गिरिराज आगे कहते हैं कि सरकारी बंगला उसे मिलते है जो मंत्री होते हैं, विधायक, विधान पार्षद, डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष होते हैं। यह एक संवैधानिक व्यवस्था होती है लेकिन इस पर जिद करना उचित नहीं है।  


वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि बीजेपी बंगाल में टारगेट करती है तो हम देश हिला देंगे। इस पर गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी देश हिला देगी यानि आतंकवादी बन जाएगी। हिलाने का मतलब क्या होता है? बंगाल में भी एसआईआर जरूर लागू होगा। यह एक संवैधानिक व्यवस्था है, एसआईआर से वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण होता है। इसलिए वह तो बंगाल में होकर रहेगा। अगर उन्होंने मान लिया है कि कि मैं बंगाल नहीं उसे बांग्लादेश बना दी हूं और वहां का मैं प्राइम मिनिस्टर हूं तो ममता के इस पागलपन का कोई जवाब नहीं है। 


ममता बनर्जी कह रही है कि भारत के अंदर हम हिंदू मुसलमान करेंगे लेकिन हम कह देते हैं कि ममता के प्रदेश में बंगाल का हिंदू यह कभी नहीं होने देगा। वही अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि 2027 में डिटेंशन सेंटर में बीजेपी को जनता भेजेगी इस पर गिरिराज ने कहा कि 'कसइया के श्रापले से कही गाय मरा है।'


वही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसे लालू परिवार को अपमानित करने की योजना करार दिया। मंगनी लाल मंडल ने आगे कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने इतने लंबे समय तक यह फैसला क्यों नहीं लिया? अब अचानक इस निर्णय के पीछे सिर्फ राजनीति और व्यक्तिगत विद्वेष है। लालू परिवार के प्रति दुर्व्यवहार करने का यह प्रयास है। सरकार इस तरह की कार्रवाई करके लालू परिवार को अपमानित करना चाहती है।

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट