ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजधानी में ताबड़तोड़ फायरिंग : जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद गोलीबारी से सहमा इलाका

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामन

राजधानी में  ताबड़तोड़ फायरिंग : जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, मारपीट के बाद गोलीबारी से सहमा इलाका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना के मनेर इलाके से निकल कर समाने आ रहा है। जहां पटना से सटे मनेर में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। गोलीबारी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई फिर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ है। खबर के मुताबिक मेघनाथ राय अपने घर के पास वाली जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। उसी दरम्यान अरुण उर्फ होशियार सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचा और जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने लगा। दोनों के बीच काफी वक्त से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।


उधर, इस संबंध में मेघनाथ राय ने मनेर थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि अपने घर के लोगों के साथ पास के खेत में जुताई कर रहे थे, उसी दौरान गांव के अरुण उर्फ़ होशियार सिंह और कुछ सहयोगियों के साथ उनके खेत में पहुंचे और मारपीट करने लगे। जब हम लोगों ने मारपीट का विरोध किया तो अरुण के सहयोगी उमाकांत और देवकांत गोलीबारी करने लगा। 


इसके बाद मैं और मेरा परिवार किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में मेघनाथ राय ने अरुण उर्फ होशियार सिंह, देवकांत, उमाकांत, अमित करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया कुमार समेत है। इस संबध में मनेर थानाध्यक्ष शंकर संजय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।