ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

राजधानी में कॉमर्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण, फ़ोन कर मांगी 5 लाख की फिरौती; पुलिस को प्रेम प्रसंग की आशंका

PATNA : बिहार में एक बार फिर से अपहरण कारोबार की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी इलाके में अपराधियों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम देकर फिरौती क

राजधानी में कॉमर्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण, फ़ोन कर मांगी 5 लाख की फिरौती; पुलिस को प्रेम प्रसंग की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से अपहरण कारोबार की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी इलाके में अपराधियों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम देकर फिरौती की मांग की जा रही है। जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल कायम हो गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है। अपराधियों ने परिजनों को फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।  परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही है। यह पूरा मामला जिले के फुलवारी शरीफ का बताया जा रहा है। 


दरअसल, राजधानी पटना में कपड़ा दुकानदार की बेटी का अपहरण किया गया है। परिजनों के अनुसार छात्रा कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पढ़ती है। यह रोज की तरह छात्रा कॉलेज गई थी, लेकिन देर शाम जब कॉलेज से घर नहीं लौटी तो परिजनों को आशंका हुई। उसके बाद देर शाम छात्रा के पिता के मोबाइल पर अनजान नंबर से 5 लाख की फिरौती मांगी। जिसकी सूचना पटना के फुलवारी थाने में दर्ज कर दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


बता दें कि,पटना में फिर एक बार छात्रा का अपहरण से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। हालिया दिनों में ही पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में सोना व्यवसाय के पुत्र का अपहरण किया गया था, हालांकि पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था। एक बार फिर दुकानदार की बेटी का अपहरण किया गया है। छात्रा के पिता सदर बाजार में कपड़ा का दुकान चलाते हैं। परिजनों सुबह दुकानदार अपने बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद दुकान चले गए। देर शाम घर आने पर पता चला कि बेटी कॉलेज से नहीं आई है। उसी वक्त फोन कर फिरौती मांगी गई. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।


उधर, हालांकि पुलिस के अनुसार अपहरण के साथ-साथ प्रेम प्रसंग की भी बातें सामने आई है।  फिरौती की मांग को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है. जिस नंबर से फिरौती की रकम का मांगी गई है। पुलिस उसका टावर लोकेशन निकाल कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है।  इधर, परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।