ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

राजधानी में शराब माफिया का मर्डर, बदमाशों ने घर के पास मारी गोली ; वर्चस्व की लड़ाई में हत्या

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आत

राजधानी में शराब माफिया का मर्डर,  बदमाशों ने घर के पास मारी गोली ; वर्चस्व की लड़ाई में हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना के  गोपालपुर व परसा थाना के बॉर्डर पर स्थित दरियापुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात शराब माफिया राजेश गुप्ता को गोली मार दी।


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर व परसा थाना के बॉर्डर पर स्थित दरियापुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात शराब माफिया राजेश गुप्ता को गोली मार दी। दो गोली सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में अपराधी बाइक से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।


वहीं, इस घटना में आरोपितों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आशंका है कि वर्चस्व व पैसे की लेन-देन को लेकर राजेश गुप्ता की हत्या की गई। इसके बाद इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। आस- पास के लोग भी इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 


उधर, गोपलपुर थानेदार सकेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से खोखा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परसा बाजार के दरियापुर निवासी प्यारा साव का पुत्र राजेश गुप्ता शुक्रवार की रात भेलवाड़ा की तरफ से बाईक से अपने घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे वह घर के कुछ ही दूरी पर था तभी घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने गोलियां से उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने करीब पांच गोलियां चलाई थी। इनमें से दो गोली राजेंद्र के सिर में लगी और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचनाक गोली की आवाज से इलाके के लोग घबरा गए। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।