ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

राजधानी में जमीन कारोबारी पर अपराधियों ने धनाधन बरसाई गोलियां, घायल अवस्था में हॉस्पिटल रेफर

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर साम

राजधानी में जमीन कारोबारी पर अपराधियों ने धनाधन बरसाई गोलियां, घायल अवस्था में हॉस्पिटल रेफर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के नौबतपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां   एक जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के नौबतपुर में जमीन कारोबारी पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी के वाहन को घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद  उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 


जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र का है जहां बीते रात महमदली चक के पास शेखपुरा की ओर जाने के क्रम में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी के वाहन पर जमकर फायरिंग की। इस घटना में जमीन कारोबारी गोली लगने से घायल हो गए हैं। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


वहीं, इस घटना में घायल युवक की पहचान नौबतपुर थाना के शेखपुरा गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी नितेश कुमार अपने फॉर्च्यूनर से लखीसराय से देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान नौबतपुर थानाक्षेत्र के महमदली चक के पास पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जहां दो गोली नितेश कुमार को लगी, घटना की जानकारी मिलने के बाद नौबतपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी अपराधी फरार हो गए थे।