ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राजधानी में गंगा स्नान के दौरान 4 लड़की डूबी,3 की बची जान,1 को खोज रही SDRF की टीम

PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां गंगा नदी में डूबने लगी। जिसके बाद आस - पास के लोगों के लोगों की मदद से त

राजधानी में गंगा स्नान के दौरान 4 लड़की डूबी,3 की बची जान,1 को खोज रही SDRF की टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां गंगा नदी में डूबने लगी। जिसके बाद आस - पास के लोगों के लोगों की मदद से तीन बच्चियों को बचा लिया गया है। हालांकि, एक बच्ची की खोज अभी भी जारी है। इसका फिलहाल कोई सुराज नहीं लगा है। इस घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच बच्ची की खोज में लगी हुई है। 


बताया जा रहा है कि ये बच्ची सावन सोमवारी होने के नाते गंगा स्नान कर बाबा महादेव की पूजा करने आई थी। तभी पांव फिसलने की वजह से गहरे पानी में चली गई। सबसे बड़ी बात यह थी इनमें किसी को भी तैरने नहीं आता था। लिहाजा ये डूबने लगी, तभी पास में मौजूद कुछ लोगों ने इनको डूबता देखा तो फिर नदी में छलांग लगाकर सके बाल और कपड़े के सहारे बचाया। ये सभी फतुहा प्रखंड के बांकीपुर गोरख मोहल्ले के रहने वाले हैं


घटना की सूचना परिजनों को दी गई। डूबने से बचाए गए तीनों किशोरी सीमा, गुड़िया और दुर्गा बहन किशू कुमारी के डूबने से काफी हताश है।सोमवार को कटैया घाट पहुंचे। फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर गोरख निवासी संजीत साहू की 16 वर्षीय पुत्री किशु कुमारी की खोज जारी है। बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु कटैया गंगा घाट पहुंचे थे। चारों किशोरी एक साथ हाथ पकड़ कर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तेज धारा के कारण अचानक चारों पानी में बहने लगी।


उधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने किसी को बाल तो किसी के कपड़े पकड़कर तो बचा लिया। लेकिन एक किशोरी को नहीं निकाल सके। इससे एक किशोरी गंगा में डूब गई। उसका अभी तक कुछ पता नही चल सका है। परिजनों ने बताया कि किसी को तैरना नहीं आता था। इस कारण चारों किशोरी पानी में डूबने लगे थे।घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज दल-बल के साथ पहुंचकर सहयोग में जुटे। मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने डूबी किशोरी को खोजने में जुट चुकी है।