ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजधानी में बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा मुहर्रम का कोई जुलूस, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

PATNA : मुहर्रम का त्योहार इस वर्ष 29 जुलाई को मनाये जाने की संभावना है। ऐसे में पटना जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएस

राजधानी में बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा मुहर्रम का कोई जुलूस, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगा एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुहर्रम का त्योहार इस वर्ष 29 जुलाई को मनाये जाने की संभावना है। ऐसे में पटना जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पटना के डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा ने बैठक बुलाई। इसमें बिना लाइसेंस कोई भी जुलूस निकाले जाने को लेकर पावंदी लगाई गई है। जबकि जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सभी स्टेक होल्डर्स के साथ सार्थक संवाद कायम रखने और समय से शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। 


दरअसल, पटना में मुहर्रम के अवसर पर विधि - व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जबकि, क्षेत्रीय पदाधिकारी आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता मूलक कार्रवाई करें। जबकि डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।  सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें। सजग एवं भ्रमणशील रहें. इस वर्ष मुहर्रम का त्योहार 29 जुलाई को मनाये जाने की संभावना है। 


वहीं, डीएम और एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि इस दौरान अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से संदेहास्पद सूचनाओं के आदान - प्रदान पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिकारी विधि - व्यवस्था संधारण तथा भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रति नियुक्ति करें। पर्व - त्योहार के दौरान जुलूस का लगातार वीडियोग्राफी सुनिश्चित करें। सीसीटीवी से निर्बाध कवरेज सुनिश्चित करें। इसके लिए लगातार विद्युत आपूर्ति हो साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें।