ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सब्जी मंडी में 3 युवकों को मारी गोली; इलाके में हड़कंप

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने आती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजध

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सब्जी मंडी में 3 युवकों को मारी गोली; इलाके में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने आती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के पुनाईचक सब्जीमंडी से निकल कर सामने आई है,यहां अपराधियों ने मंगलवार की रात दस बजे अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी।


वहीं,  अपराधियों की गोलीबारी के दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।  वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी गोली चलाते हुये फरार हो गये। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने गोली से घायल एक व्यक्ति जितेंद्र राय को पाटलिपुत्र स्थित निजी अस्पताल जबकि दूसरे अजय साह को आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया। 


बताया जा रहा है कि,जितेंद्र को सीने और अजय को बांह में गोली लगी है। ये  दोनों पुनाईचक के पत्थर गली के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा घायल व बांका जिले के निवासी गुंजन झा को सब्जी खरीदने के दौरान पैर में गोली लग गई। घायलों में अजय की हालत चिंताजनक है। वारदात के कारणों को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार है। पुलिस प्रेम-प्रसंग और सब्जी दुकान लगाने को लेकर चल रहे विवाद के पहलू पर जांच कर रही है।


उधर, इस घटना को लेकर एसएसपी, पटना  राजीव मिश्रा का कहना है कि - पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सब्जी दुकान लगाने को लेकर हुये विवाद व घायलों के परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। कैमरों से फुटेज निकाले जा रहे हैं। जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।