ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : प्यार में मिला धोखा तो महिला थाने पहुंची प्रेमिका, कहा-मैंने जहर खा लिया है....

PATNA : पटना के महिला थाने में बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वहां मौजूद पुलिसवालों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवती ने वहां पहुंच कर कहा कि मैने जहर खा लिया है. युवती

पटना : प्यार में मिला धोखा तो महिला थाने पहुंची प्रेमिका, कहा-मैंने जहर खा लिया है....
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के महिला थाने में बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वहां मौजूद पुलिसवालों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवती ने वहां पहुंच कर कहा कि मैने जहर खा लिया है. 

युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया है, इसलिए उसने जहर खा लिया. जिसके बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये. युवती को आनन-फानन में गर्दनीबाद अस्पताल भेजा गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के बाद उसकी स्थिती समान्य होने के बाद उसे महिला थाने लाया गया. 

जहां युवती ने बताया कि वह दानापुर कैंट के पास की रहने वाली है. उसके पिता की मौत हो गई है. तीन भाई हैं और कोई सपोर्ट नहीं करते.  घर मां को मिलने वाली पेंशन की राशि से चलता है और कोई उसका ध्यान नहीं रखता. वह एक लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, पर लड़का भी धोखा दे दिया. 

युवती ने बताया कि वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है, पर जब यह बात उसके भाइयों को पता चलेगा तो वह उसकी हत्या कर देंगे. उसका भाई अक्सर शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है. महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने कहा कि युवती को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है. उसकी मां और भाइयों को बुलाया गया है.