ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती.. सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य

पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती.. सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित स्व० जगजीवन राम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल जम्मू-कश्मीर में हुई घटना दुखद है। बिहार के दो घायल लोगों के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली गई है। इस घटना में घायल हुए लोगों का इलाज कराया जा रहा है, उनकी देखभाल की जा रही । इसके अलावे जो भी संभव होगा उन्हें सहायता दी जाएगी। 


नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोग देशभर में जाकर काम करते हैं। इस तरह की घटना होती है तो बहुत दुख होता है। कल रात जम्मू कश्मीर में आतंकियों की गोलीबारी में बिहार का एक जवान शहीद हो गया, जिसकी जानकारी मुझे आज सुबह मिली है। हमने इस संदर्भ में सभी जगह बात की है। उनके पार्थिव शरीर को लाने की व्यवस्था की जा रही है। उनके परिजनों को जो भी संभव होगा सहायता दी जायेगी।

टैग्स