ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह अपनी ही सरकार पर जमकर बरसे, पटना में जलजमाव की जांच का जिम्मा भ्रष्ट अधिकारी को देने का आरोप

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता नरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है। जनहित का सवाल उठाने के लिए मोर्चा बना चुके नरेंद्र सिंह ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता नरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली  है। जनहित का सवाल उठाने के लिए मोर्चा बना चुके नरेंद्र सिंह ने पटना में जलजमाव का ठीकरा सरकार और उसके भ्रष्ट सिस्टम पर फोड़ा है। 


पूर्व सांसद अरुण कुमार के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नरेंद्र सिंह ने नीतीश सरकार पर चुन-चुन कर हमला बोला है। नरेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार पटना में जलजमाव की जांच के लिए कमेटी बनाकर आई वॉश करना चाहती है। नरेंद्र सिंह ने राज्य के विकास आयुक्त को एक भ्रष्ट अधिकारी बताते हुए कहा है कि जांच कमेटी का नतीजा कुछ नहीं निकलने वाला। 


नरेंद्र सिंह ने कहा है कि नीतीश सरकार पटना में जलजमाव की जवाबदेही से बच नहीं सकती। हकीकत यही है कि पटना में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण गंभीर आपदा की स्थिति पैदा हुई। नरेंद्र सिंह ने सरकार में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों पर योजनाओं का पैसा डकारने का आरोप लगाया है।