ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पुरुषों से 9 महीने अधिक जी रही महिलाएं, पुरुषों की आयु 68.8 साल है जबकि महिलाओं की औसत आयु 69.6 साल है

PATNA: बिहार में पुरुषों से 9 महीने ज्यादा महिलाएं जीती हैं। लेकिन यह अंतर देश की तुलना में कम है। बिहार की तुलना में देश में महिलाएं पुरुष से ढाई साल ज्यादा जीवित रहती हैं। औसत आय

पुरुषों से 9 महीने अधिक जी रही महिलाएं, पुरुषों की आयु 68.8 साल है जबकि महिलाओं की औसत आयु 69.6 साल है
Desk
3 मिनट

PATNA: बिहार में पुरुषों से 9 महीने ज्यादा महिलाएं जीती हैं। लेकिन यह अंतर देश की तुलना में कम है। बिहार की तुलना में देश में महिलाएं पुरुष से ढाई साल ज्यादा जीवित रहती हैं। औसत आयु के मामले में बिहार अभी पीछे है। बिहार के लोगों की औसत आयु देश के औसत से 6 महीने कम बतायी जा रही है। दिल्ली के तुलना में बिहार के लोग औसतन 6.7 साल कम जीते हैं। जन्म के समय बिहार के लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.2 साल होती है, जबकि देश के लोगों की 69.7 साल है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया कार्यालय के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की तरफ से जारी लाइफ टेबल रिपोर्ट में ये खुलासा सामने आया है। 


महिला और पुरुषों की आयु में ज्यादा अंतर नहीं

लाइफ एक्सपेक्टेंसी के मुताबिक, सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से अनुमानित मृत्यु दर पर आधारित है। बिहार में महिला और पुरुषों की आयु में ज्यादा अंतर नहीं है। जन्म के समय महिलाओं की औसत आयु 69.6 साल होती है वहीं पुरुषों की आयु 68.8 साल होती है। यानी बिहार में महिलाएं पुरुषों से 9 महीने ज्यादा जीती हैं। देश में महिलाओं की औसत आयु 71.1 साल है जबकि पुरुषों की आयु 68.4 साल है। एसआरएस ने 2015-19 के लिए ये आंकड़े जारी किए हैं।


दिल्ली के लोग जी रहे अधिक 

बताया जाता है कि अन्य जगह से दिल्ली के लोगों की आयु सब से अधिक है, उनका आयु 75.9 साल का होता है। जबकि बिहार सहित 8 राज्यों का औसत देश से सब से कम है। इसमें झारखंड, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। हालांकि 2014-18 और 2015-19, इन दोनों पीरियडों की मुकाबले में देश के लोगों की औसत आयु 110 दिन बढ़ी है, जबकि बिहार के लोगों की आयु में 37 दिन की वृद्धि हुई है। बिहार में 2014-18 में जन्म के समय लाइफ एक्सपेक्टेंसी 69.1 साल थी, जो 2015-19 में बढ़कर 69.2 साल तक पहुंच गई है। 


टैग्स