ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पुनपुन नदी ने पटना-गया रूट पर ट्रेनों के रफ्तार पर लगाई ब्रेक, पलामू समेत कई ट्रेनें अब जाएगी आरा-सासाराम होकर

PATNA: पुनपुन नदी में आई बाढ़ ने पटना-गया रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के रफ्तार को पुरी तरह से रोक दिया है. बाढ़ का पानी पुनपुन-परसा बाजार के पास रेलवे ट्रैक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पुनपुन नदी में आई बाढ़ ने पटना-गया रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के रफ्तार को पुरी तरह से रोक दिया है. बाढ़ का पानी पुनपुन-परसा बाजार के पास रेलवे ट्रैक के पास तक पहुंच गया है. जिसके कारण पटना-गया रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द हो गई है. कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन आरा-सासाराम रूट से किया जा रहा है. वही, वेना - बिहारशरीफ रेलखंड पर भी ट्रैक तक पानी आने के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला गया है.

आज इन ट्रेनों का बदला गया रूट

1. गाड़ी संख्या 12366 रांची- पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन गया-किउल-मोकामा-पटना के रास्ते किया जाएगा.

2. गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन आरा-सासाराम के रास्ते किया जाएगा.

3. गाड़ी संख्या 13347  बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन सासाराम-आरा-पटना के रास्ते किया जाएगा.

4. गाड़ी संख्या 18623 इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस का परिचालन इस्लामपुर-पटना-किउल-झाझा-प्रधानखूंटा-राजाबेरा के रास्ते किया जाएगा.

5. गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का परिचालन राजाबेरा-प्रधानखूंटा-झाझा-पटना-इस्लामपुर के रास्ते किया जाएगा.

6.. गाड़ी संख्या 13329 धनबाद पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन  प्रधानखूंटा-झाझा-पटना के  रास्ते किया जाएगा.

7. गाड़ी संख्या 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन राजगीर-तिलैया-गया के रास्ते किया जाएगा.

8.. गाड़ी संख्या 14224  वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन गया-तिलैया-राजगीर के रास्ते किया जाएगा.

9.  गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड  इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन आरा- सासाराम के रास्ते किया जाएगा.

10. गाड़ी संख्या 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का परिचालन पटना- फतुहा -दनियावां-बिहारशरीफ-राजगीर के रास्ते किया जाएगा.

11. गाड़ी संख्या 13233  राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन राजगीर-बिहारशरीफ–दनियावां-फतुहा-पटना रास्ते किया जाएगा.