ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पुनाईचक के एक बुजुर्ग के नाम पर मिला सिम कार्ड, बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह कर रहे थे इस्तेमाल

PATNA:पटना के बेऊर जेल में पिछले दिनों छापेमारी की गयी थी। इस दौरान जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बैग से मोबाइल और सिम कार्ड मिला था। मामले की जांच में बड़ा खुल

पुनाईचक के एक बुजुर्ग के नाम पर मिला सिम कार्ड, बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह कर रहे थे इस्तेमाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना के बेऊर जेल में पिछले दिनों छापेमारी की गयी थी। इस दौरान जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बैग से मोबाइल और सिम कार्ड मिला था। मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल जो सिम कार्ड बरामद किया गया है उसका इस्तेमाल अनंत सिंह करते थे। बरामद सिम कार्ड पटना के पुनाईचक निवासी अर्जुन नामक बुजुर्ग के नाम पर है लेकिन इस बात की जानकारी खुद बुजुर्ग को भी नहीं है। 


मामले के संबंध में बेऊर थाना प्रभारी अतुलेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो पूछताछ के लिए विधायक अनंत सिंह को रिमांड पर लिया जायेगा। सिम कार्ड और मोबाइल बुजुर्ग के नाम पर हैं लेकिन इसका इस्तेमाल अनंत सिंह कर रहे थे। 


जब बुजुर्ग से इस संबंध में पुलिस ने बात की तो पता चला कि बुजुर्ग को इस बात की जानकारी तक नहीं है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सिम कार्ड कहां से आया और इसे उपलब्ध कराने में किसका हाथ है। पुलिस सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।


 गौरतलब है कि जेल से मोबाइल बरामद होने के मामले में कक्षपाल अरुण मिस्त्री को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद बेऊर जेल अधीक्षक ने इसकी रिपोर्ट पटना डीएम को सौंपी थी। 


मोकामा विधायक अनंत सिंह के पास से जो मोबाईल बरामद किया गया उसके सीडीआर की जब जांच की गयी तब पता चला कि जेल में बंद अनंत सिंह की कई लोगों से बातचीत हो रही थी। फिलहाल पुलिस उन सभी की लिस्ट को खंगालने में जुटी है।