ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

वीकेंड में ट्रैफिक कम होने से एक्यूआई लेवल घटा, लेकिन पटना की हवा अभी भी दिल्ली से खराब

PATNA : पटना की जहरीली हवा के एक्यूआई लेवल में गिरावट दर्ज की गई है. वीकेंड पर गाड़ियों का परिचालन कम होना एक्यूआई लेवल में गिरावट का कारण माना जा रहा है. शनिवार को पटना का एक्यूआई लेवल 350 स

वीकेंड में ट्रैफिक कम होने से एक्यूआई लेवल घटा, लेकिन पटना की हवा अभी भी दिल्ली से खराब
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना की जहरीली हवा के एक्यूआई लेवल में गिरावट दर्ज की गई है. वीकेंड पर गाड़ियों का परिचालन कम होना एक्यूआई लेवल में गिरावट का कारण माना जा रहा है. शनिवार को पटना का एक्यूआई  लेवल 350 से रिकॉर्ड किया गया था जो रविवार को घटकर 288 हो गया. लेकिन इसके बावजूद पटना की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब है. दिल्ली का एक्यूआई लेवल रविवार को 256 रिकॉर्ड किया गया.


रविवार को एक बार फिर से सबसे प्रदूषित हवा तारामंडल के पास रही जबकि बीआईटी कैंपस के पास हवा ज्यादा साफ मापी गई. तारामंडल के पास एक्यूआई लेवल खतरनाक स्तर से ऊपर यानी 319 रहा जबकि गांधी मैदान में 273, बीआईटी में 252, इको पार्क में 277 दर्ज किया गया. दानापुर इलाके में एक्यूआई लेवल 298 और पटना सिटी में 260 रहा. 


सूबे के अन्य शहरों की बात करें तो मुजफ्फरपुर में एक्यूआई लेवल 242 दर्ज किया गया जबकि गया में 134 रहा. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए लगातार शहर में प्रदूषण के स्तर की जांच की जाती है और शनिवार को पटना की हवा देश में सबसे प्रदूषित पाई गई थी.