ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

प्रिंस राज बने RLJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पशुपति पारस ने कहा-निशांत कुमार को बनना चाहिए बिहार का CM

पशुपति कुमार पारस ने पटना में हुई पार्टी बैठक में प्रिंस राज पासवान को RLJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी राय में उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

बिहार न्यूज
प्रिंस को बड़ी जिम्मेदारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने की। 


बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस फैसले की घोषणा खुद पशुपति कुमार पारस ने की। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी नेताओं और सदस्यों की सहमति से प्रिंस राज पासवान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पारस ने कहा कि अभी प्रिंस राज को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है लेकिन दो महीने बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब पार्टी से जुड़े संगठनात्मक फैसले, बिहार का दौरा, बैठकों का आयोजन और पार्टी की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी प्रिंस राज पासवान के पास होगी।


पशुपति पारस ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रिंस राज के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भी पार्टी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव लड़ेगी, तब बेहतर प्रदर्शन करेगी।


इस दौरान पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की की राजनीति में एंट्री को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। पशुपति पारस ने कहा कि राजनीति में आने वाले सभी युवाओं का स्वागत है और निशांत कुमार का राजनीति में आना अच्छी बात है।


निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर पारस ने कहा कि यह फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। हालांकि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत राय रखते हुए कहा कि उनके अनुसार निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

टैग्स