ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पटना : प्रेमी ने वाट्सएप पर किया ब्लॉक, प्रेमिका ने उसकी दुकान पर पहुंचकर खाया जहर

PATNA : प्रेमी ने प्रेमिका को वाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया और उससे बात करना बंद कर दिया. इसके बाद परेशान नाबालिक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए आरा रेलवे स्टेशन पहुंची और उसके सामने ही जहर खा ली.

पटना : प्रेमी ने वाट्सएप पर किया ब्लॉक, प्रेमिका ने उसकी दुकान पर पहुंचकर खाया जहर
Anamika
2 मिनट

PATNA : प्रेमी ने प्रेमिका को वाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया और उससे बात करना बंद कर दिया. इसके बाद परेशान नाबालिक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए आरा रेलवे स्टेशन पहुंची और उसके सामने ही जहर खा ली. 

प्रेमिका पटना के मनेर की रहने वाली है और प्रेमी आरा के महादेवा रोड का रहने वाला है. प्रेमी ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और व्हाट्सएप पर प्रेमी ने प्रेमिका को ब्लॉक कर दिया था. 

इसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने आरा पहुंची और फिर वहां से उसके दुकान का पता लेकर दुकान पहुंच गई. जहां उसने प्रेमी के सामने ही जहर खा लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवादा थाना को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया है. प्रेमी और उसकी मां लड़की को एंबुलेंस में लेकर इलाज के लिए पटना लाए. 

प्रेमी ने बताय कि एक साल से दोनों संपर्क में हैं. फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी और फिर दोनों प्यार करने लगे. इसके बाद प्रेमिका उसपर शादी करने का दवाब बनाने लगी तो प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद नाबालिग प्रेमिका मनेर से आरा पहुंच गई और प्रेमी के सामने ही जहर खा लिया .