ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में विधवा महिला से चैटिंग के जरिये हुई आंखें चार, फेसबुकिया प्यार ने युवक को पहुंचा दिया हवालात

PATNA: राजधानी पटना में फेसबुकिया प्यार के पचड़े में पड़कर एक युवक हवालात पहुंच गया. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर विधवा महिला के साथ इश्क फरमाना युवक को महंगा पड़ गया. महिला

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में फेसबुकिया प्यार के पचड़े में पड़कर एक युवक हवालात पहुंच गया. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर विधवा महिला के साथ इश्क फरमाना युवक को महंगा पड़ गया. महिला और उसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र का है.


पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग के रहने वाले छात्र सज्जाद को गांधी मैदान इलाके में रहने वाली एक विधवा महिला से फेसबुक पर प्यार हो गया. फेसबुक पर चैंटिंग करते-करते सज्जाद उसे अपना दिल दे बैठा. प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे. महिला के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी. उसका एक बच्चा भी है.


प्यार में पड़ने के बाद दोनों राजापुर पुल के पास 7 महीने तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे. इसी बीच महिला गर्भवती हो गई. जिसके बाद सज्जाद उससे दूरी बनाने लगा. युवक महिला का गर्भपात कराना चाहता था लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी. दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें युवक ने महिला की पिटाई कर दी. जिससे उसका गर्भपात हो गया. फिर ये पूरा मामला थाने पहुंच गया. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया है.  


टैग्स