ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रवासियों के लिए नीतीश सरकार ने फैलाई बाहें, महाराष्ट्र को जितनी मर्जी उतनी ट्रेन भेजने को कहा

PATNA : प्रवासियों के लिए नीतीश सरकार ने घर लौटने का रास्ता साफ कर दिया है. मंगलवार को बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बिहार सरकार का निर्णय है कि दूसरे राज्यों में फंसे राज्य के सभी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  प्रवासियों के लिए नीतीश सरकार ने घर लौटने का रास्ता साफ कर दिया है. मंगलवार को बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बिहार सरकार का निर्णय है कि दूसरे राज्यों में फंसे राज्य के सभी इच्छुक लोगों को वापस लाया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार प्रवासी श्रमिकों के लिए जितना ट्रेन  भेजना चाहती है, भेज सकती है. इसके लिए बिहार पूरी तरह से तैयार है.

 मुख्य सचिव ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रमिकों को बिहार भेजे जाने की सूचना दी गई है. तो महाराष्ट्र सरकार वहां से प्रवासी बिहारियों को भेजने  केलिए जितनी संख्या में ट्रेने भेजना चाहती है भेजे, उसके लिए बिहार तैयार है.


 बता दें कि बुधवार को 117 ट्रेनों से एक लाख 93 हजार लोग बिहार आएंगे. वहीं मंगलवार को 109 ट्रेनों से 1 लाख 80 हजार लोग बिहार पहुंचे हैं.  इसकी जानकारी देते हुए सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव ने कहा कि  25 मई तक 1026 रनों से 15 लाख लोग बिहार आ चुके हैं. 

वहीं स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने कहा कि 3 मई के बाद आने वाले प्रवासियों में से 19 सौ प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं बिहार में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो गई है.