ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पूर्व सांसद उदय सिंह को जनसुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनायेंगे प्रशांत किशोर, कल होगा औपचारिक ऐलान

प्रशांत किशोर पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जनसुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने जा रहे हैं. उदय सिंह अब तक जनसुराज पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं दिखे थे. लेकिन प्रशांत किशोर से उनकी गहरी दोस्ती रही है.

bihar
19 मई को औपचारिक ऐलान
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: चुनावी रणनीतिकार से नेता बनने निकले प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आदमी ढ़ूढ़ लिया है. पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जनसुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जायेगा. 19 मई को इसका औपचारिक ऐलान होगा.


दोस्ती का कर्ज उतारेंगे प्रशांत किशोर

बता दें कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की प्रशांत किशोर से गहरी दोस्ती रही है. बिहार की राजनीति में सक्रिय होने के बाद प्रशांत किशोर पटना के जिस घर में रह रहे हैं, वह पप्पू सिंह की ही है. बीपीएससी आंदोलन के समय प्रशांत किशोर के वैनिटी वैन की काफी चर्चा हुई थी. वह वैनिटी वैन उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह से जुड़ी एक कंपनी की है.


कौन हैं उदय सिंह?

उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्णिया के दो दफे सांसद रह चुके हैं. वे 2004 और 2009 में सांसद चुने गये थे. लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उदय सिंह ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था. कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्णिया से उम्मीदवार बनाया था लेकिन फिर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 


पप्पू सिंह को 2024 में भी कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से अलग होने का ऐलान किया था. कांग्रेस से अलग होने के बाद वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े थे. अब जनसुराज में एंट्री मारने के साथ ही वे प्रशांत किशोर की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं.


दिलचस्प बात ये है कि प्रशांत किशोर ने 2022 से बिहार में अपना अभियान शुरू किया था. वे पटना में उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर पर रहकर अपनी मुहिम चला रहे थे. उसी समय उदय सिंह पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर जनसंपर्क अभियान चला रहे थे. जनसुराज पार्टी के किसी कार्यक्रम में वे कभी नजर नहीं आये. अब वे डायरेक्ट पार्टी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं.

टैग्स