ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया। PK ने कहा कि 2027 में तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी मैट्रिक परीक्षा देनी चाहिए।

बिहार न्यूज
शिक्षा मंत्री पर पीके ने कसा तंज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के उस बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव को पहले 10वीं की परीक्षा पास करनी चाहिए, उसके बाद ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव देना चाहिए।


प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर शिक्षा मंत्री तेजस्वी यादव को मैट्रिक की परीक्षा पास करने की सलाह दे रहे हैं, तो उन्हें एक और सुझाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए कहा जाए।


प्रशांत किशोर ने कहा कि वह बिहार की जनता की ओर से भी आग्रह करना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव दोनों 2027 में मैट्रिक की परीक्षा दें। इससे लोगों को यह भरोसा होगा कि दोनों नेता अपने दम पर मैट्रिक की परीक्षा पास कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि शिक्षा और परीक्षा जैसे मुद्दों पर नेताओं को बयान देने से पहले अपनी बातों और दावों को लेकर जनता के सामने स्पष्ट होना चाहिए। प्रशांत किशोर का यह बयान शिक्षा मंत्री के बयान के जवाब के तौर पर सामने आया है।

टैग्स