ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..भारतीय सेना को मेरा सलाम..विशेषज्ञों को अपना काम करने दीजिए

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है। लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ सेना और विशेषज्ञों को अपना काम करने देना चाहिए।

Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उद्घोष यात्रा के तहत आज पूर्णिया और कटिहार जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पूर्णिया में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा देश और जन सुराज परिवार सेना की कार्रवाई का समर्थन करता है। 


उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है। लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ सेना और विशेषज्ञों को अपना काम करने देना चाहिए। यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें देश के नागरिकों और जवानों की जान दांव पर लगी है, इसलिए मीडिया और बाकी सभी को धैर्य रखना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि सरकार को अब आतंकवाद के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ये दोबारा न पनप सके। इसके साथ ही जन सुराज परिवार प्रार्थना करता है कि किसी भी भारतीय नागरिक और जवान को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।

टैग्स