ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

Bihar News : प्रशांत जी ...आप सात जन्म में भी CM सम्राट की बराबरी नहीं कर सकते, BJP ने दिया करारा जवाब

बिहार की सियासत में ‘बेचारा’ शब्द को लेकर घमासान तेज हो गया है। सम्राट चौधरी के बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘अनपढ़ अपराधी’ कह दिया। जवाब में BJP प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने PK पर तीखा हमला बोला।

Bihar News :  प्रशांत जी ...आप सात जन्म में भी CM सम्राट की बराबरी नहीं कर सकते, BJP ने दिया करारा जवाब
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज पार्टी के संस्थापक व बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बेचारा’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने तीखा पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री को ‘अनपढ़ अपराधी’ तक कह दिया। अब प्रशांत किशोर के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने भी जोरदार हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने प्रशांत किशोर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अनाप-शनाप बयानबाजी करने के बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए।

नीरज कुमार शर्मा ने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद राजनीतिक दलाल की भूमिका निभाता रहा हो और जिस पर कई मुकदमे होने की बात कही जाती है, वह बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब नकारात्मक राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है।

‘सकारात्मक राजनीति कीजिए प्रशांत’

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि देश और बिहार में नकारात्मक राजनीति का दौर समाप्त हो चुका है। प्रशांत किशोर को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने उन्हें विधायक चुना है, इसलिए उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

नीरज शर्मा ने प्रशांत किशोर के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनके पास मुख्यमंत्री या सरकार के खिलाफ किसी तरह के आरोपों से जुड़े प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक मंचों पर राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय अदालत में पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण के आरोप लगाना राजनीति का सही तरीका नहीं है।

‘अनाप-शनाप बोलना बंद कीजिए’

बीजेपी प्रवक्ता ने प्रशांत किशोर को सीधे तौर पर निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें अनाप-शनाप बोलकर राजनीतिक माहौल को अशांत नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जिस जिम्मेदारी के लिए प्रशांत किशोर को चुना है, उस पर उन्हें काम करना चाहिए।

नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि अगर किसी मामले में प्रशांत किशोर के पास ठोस सबूत हैं तो वे उसे अदालत में रखें। केवल राजनीतिक मंचों से आरोप लगाने से कोई बात साबित नहीं होती। उन्होंने प्रशांत किशोर से राजनीतिक बयानबाजी की भाषा और स्तर पर भी संयम बरतने की अपील की।

‘सात जन्म में भी सम्राट की बराबरी नहीं’

इस बयानबाजी के बीच नीरज कुमार शर्मा ने प्रशांत किशोर पर सबसे तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘आप सात जन्म में भी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बराबरी नहीं कर सकते।’ उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग चर्चा में आ गई है।

दरअसल, विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रशांत किशोर को ‘बेचारा’ कहने वाले बयान से हुई थी। इसके जवाब में प्रशांत किशोर ने ‘बेचारा’ शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा कि बेचारा वह होता है जिसके पास कोई चारा नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिहार को सुधारने के संकल्प के सामने उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं है और वे बिहार को सम्राट चौधरी के हाथों में छोड़कर नहीं जा सकते।

इसी दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘अनपढ़ अपराधी’ तक करार दिया। अब बीजेपी ने उनके इस बयान को लेकर पलटवार किया है। नीरज कुमार शर्मा के बयान के बाद यह साफ है कि बिहार में आने वाले दिनों में यह सियासी जुबानी जंग और तेज हो सकती है।